अवैध हथियार मामले का वांटेड आरोपी मध्यप्रदेश की सीमा से गिरफ्तार

Wanted accused of illegal arms case arrested from Madhya Pradesh border
अवैध हथियार मामले का वांटेड आरोपी मध्यप्रदेश की सीमा से गिरफ्तार
अमरावती अवैध हथियार मामले का वांटेड आरोपी मध्यप्रदेश की सीमा से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती  ।  मध्यप्रदेश की सीमा तथा जिले के धारणी तहसील से चंद दूरी पर बसे पाचोरी गांव अवैध हथियारों के लिए देश भर में मशहूर हैं। एेसे ही पाचोरी गांव के कुछ तस्करों की तलाश अमरावती पुलिस को पिछले चार साल से थी। वही वांटेड आरोपी को सोमवार को मध्यप्रदेश के खाकनार पुलिस ने 47 देशी पिस्टल व 3 देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम तेहरसिंह अमुतसिंह सिकलीगर है। जबकि उसका साथी रिचपालसिंह प्रेमसिंह पटवा भी मामले में शामिल है। जो की दोनो पाचोरी गांव निवासी है। बता दें की पाचोरी यह गांव महाराष्टृ व मध्यप्रदेश की सीमा पर बसा है। जंहा पर पिछले कई सालों से अवैध हथियारों को बनाकर विविध राज्यों में तस्करी की जाती है। लेकिन जब किसी गांव या शहर में हथियार को लेकर कार्रवाई होती है। तो अधिकत्तर मुख्य सूत्रधार में पाचोरी गांव का ही नाम आता है। परंतु यह भी सच है कि महाराष्टृ व मध्यप्रदेश की पुलिस भी वहां जाने से कतराती है।

जानाकरी के मुताबिक पाचोरी निवासी तेहरसिंह अवैध हथियारों की तस्करी में विगत 7 साल से काफी सक्रिय है। जिसने अमरावती जिले समेंत आसपास के जिलों में हथियार सप्लाई करने में नाम सामने आता रहा है। अलग अलग बहाने से जिले मे दाखिल होकर हथियार कम दामों में पहुंचाने का काम करता था। पिछले चार सार से अमरावती पुलिस को तेहरसिंह सिकलीगर की तलाश थी। लेकिन वह हमेशा पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। अमरावती के साथ साथ मध्यप्रदेश पुलिस भी तेहरसिंग को पकडे ने के लिए बेताब थी। आखीरकार महाराष्टृ के सिमा से सटे मध्यप्रदेश खाकनार पुलिस को मीली गोपनीय जानकारी पर तेहरसिंग और रिचपालसिंग को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपीयों के पास से 47 पिस्टल व 3 देशी कटटा बरामद किया गया है।
 

Created On :   20 Sept 2022 1:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story