5 इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर

Wanted naxalite surrendered in front of gadchiroli police maharashtra
5 इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर
5 इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। हथियाार डालकर इज्जत की जिंदगी जीने के लिए 5 इनामी नक्सलियों ने हथियार डाल सरेंडर किया है। दलम में वरिष्ठ नक्सलियों की प्रताडऩा से तंग आकर 24 लाख रुपए के 5 इनामी नक्सलियों ने  जिला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। समर्पितों में 2 नक्सल दम्पति का समावेश है। सरकार की आत्मसमर्पण योजना के तहत इनका पुनर्वास करने की कार्रवाई विभाग ने आरंभ कर दी है।  

24 लाख के इनाम थे इन पर
आत्मसमर्पित नक्सल जोड़ों में सैनू उर्फ मिरगु झुरू वेलदा (35), उसकी पत्नी रूपी उर्फ झुरी कांडे नरोटे (36) तथा अर्जुन नरेश बारसाय पोया (25) और उसकी पत्नी छाया उर्फ राजे देवू कुलयेटी (23) का समावेश है। वहीं अन्य एक नक्सली का नाम वीनु उर्फ रामनाथ उर्फ बिजावू सुंदर कोवाची (22) बताया गया है। जानकारी के अनुसार सैनू वेलदा ने वर्ष 2001 में कसनसुर दलम में सदस्य पद से कार्य शुरू किया। 2008 में उसे प्लाटू ए कमांडर की जिम्मेदारी दी गई। उस पर 63 मुठभेड़11  ब्लास्टिंग,17  हत्या आदि अपराध दर्ज है। सरकार ने उस पर 12  लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं उसकी पत्नी रूपी नरोटे को वर्ष 2008  से कंपनी क्रमांक 4 में सी कमांडर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस पर 42 मुठभेड़, 7 ब्लास्टिंग, 8 हत्या और 2 आगजनी आदि मामले दर्ज हैं। सरकार ने रूपी पर 6 लाख का इनाम रखा था। अर्जुन पोया सितंबर 2011  में टिपागड़ दलम में शामिल हुआ।  मार्च 2014 से वह प्रेस टीम सदस्य के रूप में कार्यरत था। उस पर सरकार ने 2 लाख का इनाम रखा था। उसकी पत्नी छाया कुलयेटी मार्च 2015  से साउथ डिविजन सीएनएम टीम में बतौर सदस्य  कार्यरत थी। उस पर भी 2 लाख का इनाम रखा गया था।

दर्ज हैं अनेक मामले
वीनु कोवाची जून 2011 में टिपागड़ एलओएस में शामिल हुआ। दिसंबर2016 से वह डिविजनल कमांडर जोगन्ना के गार्ड के रूप में कार्यरत था। उस पर6  मुठभेड़, 2 हत्या तथा 7आगजनी की घटनाओं के मामले दर्ज है। उस पर सरकार ने २ लाख का इनाम रखा है। नक्सली दलम में समय पर भोजन न मिलना और बीमार पडऩे पर उपचार न मिलना आदि परेशानियों से तंग आकर उपरोक्त पांचों खूंखार नक्सलियों ने पुलिस विभाग के समक्ष अपने हथियार डाल दिए हैं। गड़चिरोली के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ए. राजा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. महेश्वर रेड्डी और अन्य आला-अफसरों के मार्गदर्शन में समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया आरंभ की गई है। 

Created On :   29 March 2018 2:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story