- Home
- /
- पानी के लिए मारामारी, पार्षदों के...
पानी के लिए मारामारी, पार्षदों के बीच भी शुरु हुई रस्साकसी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। जल वितरण व्यवस्था गड़़बड़ाने के साथ ही नगर निगम में पार्षदों के बीच भी वर्चस्व की जंग तेज हो गई है । प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कांग्रेसी पार्षद फुल फार्म में है । अब अपने-अपने क्षेत्र में टेंकरों से पानी पहुंचाने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। वहीं निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा के पार्षद भी पीछे नहीं है। कल भी शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो पाया। जितना प्रेसर से नगर निगम की क्षेत्र की पानी टंकियों में पानी आना था। उतनी तेजी से नहीं आ पाया है। ऐसे में कई क्षेत्रों में शनिवार को पानी सप्लाई प्रभावित हुई। ऐसे में सभी पार्षदों का ध्यान अपने-अपने वार्ड में टैंकर से पानी पहुंचाने पर था। जिसको लेकर सभी ऐड़़ी चोटी का जोर लगाते दिखाई। एक दिन पहले ही पानी टंकी पर कांग्रेस पार्षद पानी सप्लाई को लेकर हंगामा मचा चुके हैं।
दिन भर सुधार में लगा रहा निगम अमला
जल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिन भर निगम का अमला सुधार में लगा रहा, लेकिन इसके बाद भी कोई खास सफलता नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जितना पानी एक दिन में टंकियों में भर जाता था। उतना पानी भरने में अब दो से तीन दिनों का समय लग रहा है। जिले में पर्यटन एवं होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अब फूड क्रक्राफ्ट इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। पिछले दिनों मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड से आए आदेशों के तहत जिला प्रशासन को 20 एकड़ जमीन चिन्हित किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद शुरु हुई जमीन की तलाश सिवनी प्राणमोती में जाकर रुकी है। यहां पहाड़ी क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। जो फूड क्रक्राफ्ट इंस्टीट्यूट के लिए उपयुक्त बताई जा रही है। अब इस प्रपोजल को फिर से राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड यहां ये इंस्टीट्यूट खोला जा सकता है की नहीं इस पर अंतिम फैसला करेगा। हालांकि बोर्ड ने शर्त रखी थी कि इंस्टीट्यूट के लिए स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे के आसपास ही जमीन उपलब्ध करवाई जाए। जमीन चिन्हित किए जाने के बाद मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
क्या है योजना
फूड क्रक्राफ्ट इंस्टीट्यूट में बच्चों को खाना बनाने के गुर सिखाएं जाएंगे। प्रदेश में गिनी-चुनी जगहों पर भी फिलहाल ये संस्थान चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से भी बड़ी संख्या में बच्चे इन संस्थानों में एडमिशन लेकर होटल उद्योग में रोजगार हासिल करते है।
ये कोर्स होते है संस्थानों में
फूड क्रक्रॉफ्ट इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, फूड वेवरेज सर्विस, डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस, बेकरी, हाऊस कीपिंग जैसे कोर्स करवाए जाते हैं। हालांकि छिंदवाड़ा में ये प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है। यहां कौन से कोर्स होंगे। ये इंस्टीट्यूट के फाइनल होने के बाद तय होगा।
Created On :   24 Dec 2018 1:31 PM IST