- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
- व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति में बदलाव पर 21 को चर्चा करेगी संसदीय समिति
- महाराष्ट्र: अन्ना का दिल्ली अनशन रोकने में जुटी भाजपा, राज्य के पूर्व मंत्री को मिली मनाने की जिम्मेदारी
- इराक से आई फ्लाइट में दो यात्रियों की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने इराक एंबेसी को सूचना दी
- कैपिटल में हिंसा करने वाली रैली के पीछे ट्रंप समर्थकों का था हाथ
प्रा. अनंतराम त्रिपाठी को दी श्रध्दांजलि

डिजिटल डेस्क, वर्धा । राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के प्रधानमंत्री प्रो. अनंतराम त्रिपाठी को भावपूर्ण श्रद्धांजीिल अर्पित की गई। पं. रामेश्वर दयाल दुबे सभागृह में आयोजित शोकसभा में मंच पर दैनिक भास्कर के समूह संपादक प्रकाश दुबे, जय महाकाली शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष पं. शंकर प्रसाद अग्निहोत्री, प्रो. त्रिपाठी के पुत्र सरोज त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, प्रो. कुसुम त्रिपाठी, समिति के सहायक मंत्री डॉत्र हेमचंद्र वैद्य, प्रचार मंत्री महेश अग्रवाल उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रो. अनंतराम त्रिपाठी 14 जुलाई, 1997 से मत्युपर्यंत राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने पचीस मूल्यवान किताबों का संपादन किया। राष्ट्रभाषा पत्रिका के 1997 से ही प्रधान संपादक थे। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धाके तत्वावधान में राष्ट्रभाषा के प्रचार कार्य को गति देने तथा प्रचारकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए राष्ट्रभाषा पत्रिका 1943 से ही नियमित निकल रही है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।