वर्धा के नौ वर्षीय विहान ने जीता स्वर्ण पदक

Wardhas nine-year-old Vihaan won gold medal
वर्धा के नौ वर्षीय विहान ने जीता स्वर्ण पदक
"सिंगा मैथ्स' स्पर्धा वर्धा के नौ वर्षीय विहान ने जीता स्वर्ण पदक

डिजिटल डेस्क, वर्धा । पढ़ाई में सबसे मुश्किल विषय गणित को माना जाता है। यही कारण है कि, बड़े-बड़े लोग इस विषय से दूर रहना पसंद करते हैं। परंतु वर्धा के सराफा लाइन निवासी 9 वर्षीय छात्र विहान सराफ ने अमेरिका व सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलम्पियाड में स्वर्ण के साथ-साथ रजत पदक भी हासिल कर अपना व स्कूल का नाम विदेश में भी रोशन किया है।
स्थानीय सराफ लाइन निवासी विहान आनंद सराफ ने सिंगापुर में आयोजित "सिंगा मैथ्स' स्पर्धा में हिस्सा लिया। जिसमें उसे स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इसके बाद उसने अमेरिकी गणित ओलंपियाड स्पर्धा में हिस्सा लेकर रजत पदक प्राप्त किया है। विहान सराफ ई- चन्नावार विद्याालय (येलाकेली) का कक्षा 3 री कक्षा का छात्र है।  विहान की मां कविता को भी मैथ्स में विशेष रुचि है। कविता सराफ ने एम.एससी (मैथ्स), बी-एड की उपाधि प्राप्त की है।
मां से मिली प्रेरणा : विहान की मां कविता को गणित विषय में विशेष रुचि है। उनसे ही प्रेरित होकर विहान बचपन से ही गणित विषय काफी अच्छे से पढ़ने लगा। इस कारण वह स्कूल में भी अच्छे अंक लाने लगा। विहान की इस कुशाग्र बुद्धि को स्कूल की प्रधानाचार्य अपूर्वा पांडे ने पहचानकर मार्गदर्शन किया।
 

Created On :   25 Feb 2023 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story