MP चुनाव : EVM और VVPAT रखने के लिए सभी जिलों में बनेंगे गोदाम

Warehouse to be made in all districts of mp for EVM and VVPAT
MP चुनाव : EVM और VVPAT रखने के लिए सभी जिलों में बनेंगे गोदाम
MP चुनाव : EVM और VVPAT रखने के लिए सभी जिलों में बनेंगे गोदाम
हाईलाइट
  • EVM यानि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन सुरक्षित ढंग से रखने के लिए गोदाम बनाए जाएंगे।
  • भोपाल में यह गोदाम भदभदा क्षेत्र में बनाया जाएगा।
  • सभी जिला मुख्यालयों में यह गोदाम बनाए जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आने वाले समय में होने जा रहे विधानसभा और लोकसभा आम चुनावों के लिए मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में EVM यानि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और VVPAT यानि वोटर वेरिएबल पेपर आडिट ट्रेल सुरक्षित ढंग से रखने के लिए गोदाम बनाए जाएंगे। हाल ही में इसके लिए प्रथम पूरक बजट में 15 करोड़ रुपयों का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

भोपाल में यह गोदाम भदभदा क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने भूमि आवंटित कर दी है। सभी जिला मुख्यालयों में यह गोदाम बनाए जाएंगे। सभी जिलों के पास अभी कुछ EVM मशीने उपलब्ध हैं, जिन्हें वह अन्य सरकारी भवनों में रख रही है। जबकि VVPAT अभी आई नहीं हैं, जो ऐन चुनावों के पहले भारत चुनाव आयोग से आएंगी।

प्रदेश में सभी जिलों में यह गोदाम इसलिए बनाए जा रहे हैं ताकि इन्हें सुरक्षित ढंग से रखा जा सके और कोई इनमें छेड़छाड़ न कर सके। मगर गौर करने वाली बात यह है कि इन गोदामों के बनने की गति बहुत धीमी है। आने वाले विधानसभा आम चुनाव के पहले सभी जिला मुख्यालयों में यह गोदाम नहीं बन पाएंगे।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र, एसएस बंसल ने मामले में कहा है कि ‘‘EVM और VVPAT रखने के लिए सभी जिलों में गोदाम बनाए जाना हैं। संभवतया ए आगामी लोकसभा आम चुनाव के पहले बन जाएंगे।’’

भोपाल कलेक्टर सुदाम पी खाड़े का कहना है कि ‘‘भोपाल में EVM और VVPAT रखने का गोदाम भदभदा क्षेत्र में बनेगा। इसके लिए राज्य शासन ने भूमि आवंटित की है।’’

Created On :   28 Jun 2018 4:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story