वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन के बाद शिया बोर्ड से दिया इस्तीफा

Wasim Rizvi resigns from Shia board after conversion
वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन के बाद शिया बोर्ड से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन के बाद शिया बोर्ड से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने मंगलवार को शिया वक्फ बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बोर्ड की बैठक से पहले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वसीम रिजवी ने पिछले हफ्ते हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रख लिया था। उन्होंने दावा किया कि उनका सिर काटने के लिए लगभग हर हफ्ते फतवा जारी किया जा रहा है और वह एक मुसलमान के रूप में असुरक्षित महसूस करते हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   14 Dec 2021 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story