सरेआम बदमाशों ने पॉपर्टी डीलर को मारी गोली,  CCTV में कैद हुई वारदात 

Watch CCTV: property dealer murdered in agra
सरेआम बदमाशों ने पॉपर्टी डीलर को मारी गोली,  CCTV में कैद हुई वारदात 
सरेआम बदमाशों ने पॉपर्टी डीलर को मारी गोली,  CCTV में कैद हुई वारदात 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। आगरा में रविवार को सरेआम बदमाशों ने सड़क पर एक पॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी फरार हो गए। हालांकि, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर की राजपुर चुंगी पर दो पुलिस चौकियों के बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाश भाग गए और पुलिस कुछ नहीं कर सकी।  

 
पुलिस के मुताबिक, राजपुर चुंगी पर दस्तावेज लेखक और प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जिस जगह पर यह वारदात हुई, वहां से 400 मीटर की दूरी पर शहीद नगर पुलिस चौकी है, वहीं 200 मीटर की दूरी पर इनफ्रेंट्री लाइन चौकी है। शहीद नगर मार्ग पर पुलिस का बूथ भी है। बदमाश हरेश पचौरी को गोली मारते हैं। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं और आसानी से हथियार लहराते हुए भाग गए।  

 

Created On :   20 Dec 2020 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story