कन्हान नदी का घटने लगा जलस्तर, शहर की जलापूर्ति पर असर

Water level of Kanhan river starts decreasing, impact on city water supply
कन्हान नदी का घटने लगा जलस्तर, शहर की जलापूर्ति पर असर
कन्हान नदी का घटने लगा जलस्तर, शहर की जलापूर्ति पर असर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कन्हान नदी में पानी का स्तर घटने से पिछले तीन-चार दिनों से नेहरूनगर, सतरंजीपुरा, आशीनगर और लकड़गंज जोन में जलापूर्ति की समस्या निर्माण हो रही है। इन क्षेत्रों में अपर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। गंभीर बनती स्थिति को नियंत्रित करने कार्यकारी महापौर मनीषा कोठे और स्थायी समिति सभापति विजय झलके कन्हान नदी पर जलापूर्ति केंद्र पहुंचे। इस दौरान जलसंपदा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।

 अधिकारियों ने बताया कि नवेगांव खैरी स्थित जलाशय से 70 एमएलडी पानी कन्हान नदी में छोड़ा जा रहा है। नवेगांव खैरी से कन्हान नदी तक 44 किमी का अंतर है। कन्हान नदी से पानी पहुंचने में 48 घंटे का समय लगता है। कार्यकारी महापौर ने कहा कि शहर के जिन हिस्सों में जलापूर्ति की दिक्कतें आ रही हैं, उन स्थानों पर तत्काल उपाययोजना कर जलापूर्ति सुचारु करने की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर पूर्व स्थायी समिति सभापति प्रदीप पोहाणे, नगरसेविका सरिता कावरे, जलप्रदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज गणवीर, कनिष्ठ अभियंता भस्मे आदि उपस्थित थे। 
 

Created On :   19 May 2020 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story