जल जीवन मिशन : पाइपयुक्त जलापूर्ति विशेष मुहिम 31 मार्च, 2021 तक बढ़ी

Water Life Mission: Piped water supply special campaign extended till 31 March 2021
जल जीवन मिशन : पाइपयुक्त जलापूर्ति विशेष मुहिम 31 मार्च, 2021 तक बढ़ी
जल जीवन मिशन : पाइपयुक्त जलापूर्ति विशेष मुहिम 31 मार्च, 2021 तक बढ़ी

डिजिटल डे्स्क, नई दिल्ली।  जल जीवन मिशन के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा आश्रमशालाओं में नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जल शक्ति मंत्रालय के 100 दिवसीय विशेष अभियान को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसका अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद मंत्रालय ने इस अभियान को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है।

100 दिनों की अवधि के दौरान इस अभियान के दौरान आन्ध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों ने सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल का जल उपलब्ध करा दिए जाने की सूचना है। पंजाब के सभी स्कूलों में पाइपयुक्त जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 1.82 लाख धूसर जल प्रबंधन संरचना, 1.42 लाख वर्षा जल संचयन संरचनाओं का विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्माण किया गया है। इसके साथ ही अभी तक कुल मिलाकर 5.21 लाख विद्यालयों तथा 4.71 आंगनबाड़ी केन्द्रों को पाइपयुक्त जलापूर्ति उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त इन स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगभग 8.24 लाख परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग भी की गई है। बता दें कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने देश भर में सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा आश्रमशालाओं में पीने के लिए पाइपयुक्त जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 2 अक्टूबर, 2020 को 100 दिनी विशेष मिशन मोड अभियान आरंभ किया था, जिसे अब 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

 
 

Created On :   20 Feb 2021 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story