गड्ढ़ों में भरा गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं ये ग्रामीण लोग

water problem in mandla District Panchayat and Gram Panchayats
गड्ढ़ों में भरा गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं ये ग्रामीण लोग
गड्ढ़ों में भरा गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं ये ग्रामीण लोग

डिजिटल डेस्क मंडला। निवास जनपद की ग्राम पंचायत सतपहरी के पोषक ग्राम चौरादादर रैयत में भीषण जल संकट है। यहां ग्रामीण झिरिया का गंदा पानी पीने मजबूर है। गांव में कोई और जलस्त्रोत नहीं है। जिससे ग्रामीण झिरिया का गंदा पानी पीने मजबूर है। समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन से कोई प्रयास नहीं है।  जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक निवास मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर चौरादादर रैयत में करीब 350 की आबादी है। जिसमें करीब 70 बैगा परिवार निवास कर है। यहां 12 महिने जलसंकट की स्थिति बनी रहती है। गर्मी लगते ही जलसंकट विकराल हो जाता है। यहां पेयजल के लिए महज एक झिरिया है। इसका गंदा पानी ग्रामीण पी रहे है। यहां ग्रामीणेां की लंबी लाईन लगी रहती है। पानी के लेकर विवाद गांव में आमबात है। गर्मियों में निस्तार और मवेशियों के लिए पीने का पानी भी की परेशानी है। पेयजल का इंतजाम ग्रामीणों को संघर्ष से करना पड़ रहा है। शादी विवाह और अन्य आयोजनों में बाहर से पानी टैंकर से मांगना पड़ता है। गांव में शौचालय बने है। लेकिन पानी नहीं होने से उपयोग नहीं हो पा रहा है।
सफल नहीं हैंडपंप
रामदयाल ने बताया है कि ग्राम मे पेयजल के लिए हैंडपंप के लिए बोर किये गए है। लेकिन इसमें पानी नहीं निकल रहा है। एक दर्जन से अधिक बोर सूख्ेा पड़े है। हैंडपंप ग्राम में नहीं लग पाए है। बोर सफल नहीं हो रहे है। पत्थर होने और पानी नहीं मिलने से बोर बेकार हो रहे है। पंचायत बारह महिने टेंकर भी नहीं लगा पा रही है। भुगतान नहीं होने की वजह से समस्या बनी हुई है।
नलजल योजना से नही पहुंच रहा पानी
समीपी ग्राम महुआटोला में नलजल योजना है। यहां दो एचपी की मोटर से पेयजल सप्लाई की जा रहा है। ग्राम चौरादादर रैयत तक पेयजल पहुचाने के लिए पाइपलाइन डाली गई है। लेकिन यहंा भी पर्याप्त पानी महुआटोला के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पानी चौरादादर रैयत सप्लाई होने की स्थिति में महुआटोला  के ग्रामीण ही प्यासे रहने लगते है। जिससे विवाद की स्थिति बनती है। इसके बाद यहां से पेयजल सप्लाई बंद कर दिया गया है। नलजल येाजना से भी ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
नहीं हो रहे प्रयास
ग्रामीणों ने बताया है कि विभाग के द्वारा जलसंकट से निजात दिलाने के प्रयास नही हो रहे है। ग्राम पंचायत में कई बार प्रस्ताव कर विभाग को पेयजल व्यवस्था करने के लिए लिखा गया है लेकिन अब विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणो का कहना है कि महुआटोला के कुआ में 5 हार्स पावर की मोटर डाल कर पेयजल सप्लाई किया जाए तो जलसंकट से निजात मिल सकती है।
इनका कहना है
पेयजल इंतजाम के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजे गए है, यहां प्रशासन द्वारा पेयजल संकट की समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है, टेंकर से भी पानी नहीं मंगा पा रहे है क्योकि भुगतान नहीं हुआ है।
राधा बाई सरपंच ग्राम पंचायत सतपहरी

 

Created On :   20 Feb 2018 2:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story