हमें अपने पुलिस बल पर है गर्वः वलसे पाटील

We are proud of our police force: Walse Patil
हमें अपने पुलिस बल पर है गर्वः वलसे पाटील
गडचिरोली में नक्सलियों को मार गिराने पर गृहमंत्री ने की तारीफ  हमें अपने पुलिस बल पर है गर्वः वलसे पाटील

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने नक्सल ग्रस्त इलाके गडचिरोली के ग्यारहपत्ती के जंगलों में 26 नक्सलियों को ढेर करने वाले महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ की। शनिवार को उन्होंने कहा कि मुझे अपने पुलिसबल पर गर्व है।  गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध यह कार्रवाई महाराष्ट्र ही नहीं देश के इतिहास में उल्लेखनीय है। राज्य की सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह की कार्रवाई जरुरी थी। इस कार्रवाई में 26 नक्सलियों को ढेर किया गया है। साथ ही पुलिस बल ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

 उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान जख्मी हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। वलसे पाटील ने बताया कि नक्सलवादियों की मुकाबला करने के लिए गठित सी-60 से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षत सोमय मुंडे की टीम ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस सराहनीय कार्य के लिए मैं महाराष्ट्र पुलिस खासकर गडचिरोली पुलिस का अभिनंदन करता हूं।    

Created On :   13 Nov 2021 8:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story