- Home
- /
- हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला, ...
हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला, 2.7 डिग्री पारा गिरा, गर्मी से राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य भारत में ऊपरी हवा में बने चक्रवात के कारण गर्मी में भी मौसम ठंडा हो गया है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे आैर जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को जिले में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। तेज धूप से राहत रहेगी।
जिले में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में ऊपरी हवा में चक्रवात बनने आैर हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को दिन भर गर्मी से राहत मिली। रात में भी ठंड महसूस हुई। दिन व रात के तापमान में कमी आई है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री से कम रहा। जिले में फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Created On :   12 April 2021 9:57 AM IST