पावरलूम कामगारों के लिए भी बनेगा कल्याण मंडल

Welfare board will also be formed for powerloom workers
पावरलूम कामगारों के लिए भी बनेगा कल्याण मंडल
मंजूरी पावरलूम कामगारों के लिए भी बनेगा कल्याण मंडल

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश में पावरलूम (यंत्रमाग) कामगार कल्याणकारी महामंडल स्थापित करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।महाराष्ट्र इमारत व अन्य निर्माण कार्य कामगार मंडल के तर्ज पर यह महामंडल बनाया जाएगा। प्रदेश  के श्रम मंत्री हसन मुश्रीफ ने यह जानकारी दी। बुधवार को मंत्रालय में मुश्रीफ ने राज्य के वस्त्रोद्योग इलाकों के जनप्रतिनिधि, पावरलूम मालिक संगठनों व कामगार संगठनों और वस्त्रोद्योग विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

मुश्रीफ ने कहा कि बैठक में मिले सुझावों पर विचार करते हुए निर्माण कार्य कामगार महामंडल की तर्ज पर पावरलूम कामगार कल्याणकारी महामंडल की स्थापना की जाएगी। मुश्रीफ ने कहा कि महाराष्ट्र में लगभग साढ़े नौ लाख पावरलूम हैं। इन पावरलूम से साढ़े चार लाख कामगार जुड़े हैं। असंगठित कामगार होने के कारण इन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए कई सालों से पावरलूमकामगारों के लिए महामंडल बनाने की मांग प्रलंबित थी। इससे पहले मंत्रालय में हुई बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री दादाजी भुसे, कांग्रेस विधायक प्रणिति शिंदे, शिवसेना विधायक अनिल बाबर, भाजपा विधायक सुभाष देशमुख समेत कई विधायक और श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 


 

Created On :   18 Aug 2021 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story