दहेज के लिए कर रहे थे परेशान, पति, सास व दो जेठ के खिलाफ मामला दर्ज

were harassing for dowry, case filed against husband, mother-in-law and two brothers
दहेज के लिए कर रहे थे परेशान, पति, सास व दो जेठ के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज के लिए कर रहे थे परेशान, पति, सास व दो जेठ के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक विवाहिता ने ससुरालवालों के खिलाफ मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत लकड़गंज थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने पति जिग्नेश पटेल, सास कांताबेन पटेल, जेठ उमेशभाई पटेल और जेठ कीर्तिभाई पटेल के खिलाफ धारा 498, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।  वरिष्ठ थानेदार पराग पोटे ने बताया कि, आरोपियों से बुलाकर पूछताछ की जा रही है। 

शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस के अनुसार पीड़िता श्रीकृष्ण अपार्टमेंट फ्लैट नं.-301, सतनामी नगर, लकड़गंज निवासी कांचन पटेल है। कांचन ने  26 जून को शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पति जिग्नेश पटेल का आरामशीन का कारोबार (लकड़ी कटाई) है। कांचन-जिग्नेश की करीब 10 वर्ष पहले शादी हुई। उन्हें 10 वर्ष का एक बेटा है। जिग्नेश पर आरोप है कि, करीब 3 साल से पत्नी कांचन को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ना दे रहा है। 

दीवार पर सिर पटका
 कांचन का आरोप है कि, जिग्नेश हर छोटी- छोटी बात पर मारपीट करता है और बार-बार मायके चले जाने की बात करता है। आए दिन मारपीट करने से बेटे के दिमाग पर असर पड़ने लगा था। 2019-2020 से जिग्नेश इस तरह व्यवहार कर रहा है। पहले वह ऐसा नहीं था। 21 से 23 जून के बीच भी जिग्नेश ने कई बार मारपीट की। सिर भी दीवार पर पटका। 

जान से मारने का प्रयास किया
 यहां तक कि, 23 जून को जिग्नेश ने सीलिंग पंखे में ओढ़नी बांधकर उसे फांसी पर लटकाने की कोशिश तक की। किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर वह छत पर पहुंची और जेठानी वंदनाबेन को जिग्नेश की करतूत बताई, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। जिग्नेश का कहना है कि, वह अब कांचन के साथ नहीं रहना चाहता है। कांचन फिलहाल अपने मायके में रह रही है।

प्रॉपर्टी विवाद में बहनोई पर रॉड से किया हमला
अजनी क्षत्र में पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में साला और उसकी पत्नी ने बहनोई पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घायल मुंशी दुबे  (47) की शिकायत पर आरोपी मनोज मिश्रा (45), उसकी पत्नी सुनीता (42), वसंत नगर, जुना बाबुलखेड़ा निवासी पर धारा 326, 323, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

हिस्से के लिए बहन को उकसाने का आरोप
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी नारायण काॅलोनी, खरबी ले-आउट, वाठोड़ा निवासी मुंशी दुबे ने पुलिस को बताया कि, वह 28 जून को शाम करीब 6.30 बजे पत्नी को लेने वाठोड़ा से वसंत नगर में मनोज मिश्रा के घर आए थे। मुंशी, मनोज मिश्रा का बहनोई है। बातचीत के दौरान मनोज ने मुंशी से कहा कि, वह उसकी बहन को प्रॉपर्टी में हिस्से के लिए उकसाकर घर पर भेजता है। बहन घर आने के बाद प्रॉपर्टी के लिए विवाद करती है। इस बात पर मुंशी और मनोज के बीच अनबन हो गई। िववाद बढ़ने पर मनोज और उसकी पत्नी सुनीता ने मुंशी दुबे पर लोहे के रॉड से दाहिने हाथ हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इस मामले की जांच अजनी थाने के उप-निरीक्षक  कांबले कर रहे हैं।
 

Created On :   30 Jun 2021 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story