प्रशासक राज शुरू हुआ तो कांग्रेस ने मनाया ‘भाजपा मुक्त मनपा’ दिन

When Administrator Raj started, Congress celebrated BJP Mukt Manpa day
प्रशासक राज शुरू हुआ तो कांग्रेस ने मनाया ‘भाजपा मुक्त मनपा’ दिन
अमरावती प्रशासक राज शुरू हुआ तो कांग्रेस ने मनाया ‘भाजपा मुक्त मनपा’ दिन

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनपा में प्रशासन राज शुरू होते ही भाजपा की सत्ता खत्म हो गई। लिहाजा कांग्रेस ने चुनावों से पहले ही मनपा को भाजपा मुक्त बताते हुए जश्न मनाया। कांग्रेस की ओर से भाजपा मुक्त मनपा दिन मनाया गया। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि पांच सालों में भाजपा की सत्ता असक्षम, बेजवाबदार और भ्रष्ट सरकार का खात्मा हो गया। सही मायनों में मनपा के कर्मचारियों और नागरिको को मुक्ति मिली है। लिहाजा इस विशेष दिन को भाजपा मुक्त मनपा दिन के तौर पर मनाया गया। कांग्रेस के आरोपों का जवाब भी भाजपा के नेता व तत्कालीन महापौर चेतन गावंडे ने कड़े लहजे में दिया

कांग्रेस के आरोप
प्रशासक राज शुरू हुआ तो कांग्रेस ने मनाया ‘भाजपा मुक्त मनपा’ दिन
• स्मार्ट सिटी सूची में शहर नहीं हो सका शामिल।
• रेस्क्यू वैन की खरीदी में घोटाला किया।
• शौचालय घोटाले से राज्यभर में बदनामी हुई
• जिनिंग प्रेसिंग जमीन घोटाले में पदाधिकारियों की मिली भगत
• उनके कार्यकाल में मनपा की दुर्गती हुई। 
• पांच साल में कोई नियोजन नहीं किया गया। 
• पदाधिकारी अपने नेताओं से सही मांग ही नहीं कर पाए।

भाजपा का जवाब
• जिनके मंत्री खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं, वह भ्रष्टाचार की बातें कर रहे हैं
• 5 सालों में भाजपा ने शहर का अभूतपूर्व विकास किया है, जो कई सालों में नहीं हुआ।
• कांग्रेस घबराई हुई है इसलिए वह आरोप कर रही है।
• भ्रष्टाचार का एक भी उदाहरण हो तो बताए कांग्रेस, सन्यास ले लेंगे
• आंदोलन करना आसान है, जनता के प्रश्नों को हल करना कठिन है, हम जनता के प्रश्नों को हल कर रहे हैं
• भाजपा नहीं महाराष्ट्र कांग्रेस मुक्त हो रहा है, जनता मनपा चुनावों में कांग्रेस को नकारेगी।
  

Created On :   10 March 2022 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story