- Home
- /
- घर में जाने के लिए कहा तो पुलिस पर...
घर में जाने के लिए कहा तो पुलिस पर शुरु कर दी पत्थरबाजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के गोवंडी में स्थित शिवजीनगर इलाके में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। लॉकडाउन के दौरान ज्यादा लोगो के इकट्ठा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम रात सात बजे के करीब शहीदे आजम मस्जिद के पास स्थित 90 फुट मार्ग पर पहुंची थी। पुलिस ने लोगों से अपने अपने घर जाने को कहा लेकिन इस दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते हुए लोगों को भड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद करीब 30 पुरुषों और 2 महिलाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। यही नही एक आरोपी ने पुलिस अधिकारी के सिर पर लोहे के सरिये सरिये से हमला कर उसकी जान लेने की भी कोशिश की। अधिकारी ने हाथ से सरिया सिर पर लगने से रोका लेकिन हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुदर्शन पैठणकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन कर अवैध रूप से इकट्ठा होने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गयी गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Created On :   27 April 2020 10:10 PM IST