सीएम का तंज- चुनाव आते ही कांग्रेस को आई गरीबों की याद, अयोध्या में भीड़ जुटाने जा रही है शिवसेना

When election came near Congress remembrance poor of country - CM
सीएम का तंज- चुनाव आते ही कांग्रेस को आई गरीबों की याद, अयोध्या में भीड़ जुटाने जा रही है शिवसेना
सीएम का तंज- चुनाव आते ही कांग्रेस को आई गरीबों की याद, अयोध्या में भीड़ जुटाने जा रही है शिवसेना

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को गरीबों की याद आती है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल शिरोले की पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर घरानाशाही लादी है। गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस ने कई चुनाव जीते। मनपा से केन्द्र तक सत्ता हासित की, लेकिन इसके बावजूद समस्याएं नहीं सुलझी। चुनाव नजदीक आने पर ही गरीबों की याद आती है। अब हमारी सत्ता है, तो विपक्ष हम से पूछ रहे है कि योजनाएं और परियोजनाओं का क्या हुआ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेघर गरीबों को जमीन का न केवल हिस्सा दिया जाएगा, बल्कि उस पर घर निर्माण करने के लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी। एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मुद्रा योजना के माध्यम से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के 90 प्रतिशत लोगों को स्वाथ्य पर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। उसका सारा खर्च केन्द्र और राज्य सरकार करेगी।

अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन के लिए जुटी शिवसेना

उधर राम मंदिर के बहाने हिन्दुत्व के मुद्दे को भुना सहियोगी शिवसेना अयोध्या में भीड़ जुटा कर शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को अयोध्या में दोपहर को जनसंवाद सभा को संबोधित करेंगे। उद्धव के दौरे को सफल बनाने के लिए मुंबई से दो ट्रेनों से शिवसैनिक रवाना होंगे। ये दोनों ट्रेन 22 और 23 नवंबर को मुंबई से रवाना होगी। इस बीच शिवसेना के कई सांसद अयोध्या में डेरा डाल चुके हैं। मुंबई के अलावा औरंगाबाद सहित दूसरे जिलों से हजारों की संख्या में शिवसैनिक अयोध्या जाएंगे। महाराष्ट्र से जो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अयोध्या नहीं जा पाएंगे वे लोग अपने क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगा कर भजन व पूजा-अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य भर में ठीक उसी समय होगा जब उद्धव अयोध्या में आरती करेंगे।

अयोध्या पहुंच चुके शिवसेना सांसद विनायक राऊत ने बताया कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, नगरसेवक, जिला प्रमुख सहित प्रमुख पदाधिकारी अयोध्या आएंगे। राऊत ने कहा कि मुंबई, कोंकण समेत राज्य भर से काफी लोग अयोध्या आने के लिए उत्सुक हैं लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों से लोग अयोध्या में आ रहे हैं। इसलिए हमें महाराष्ट्र से ज्यादा लोगों को ले जाने की जरूरत नहीं है। जबकि शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक गुलाब दुबे ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में कहा कि अयोध्या में उद्धव की सभा के लिए लगभग डेढ़ लाख लोग जुटेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारझण्ड सहित उत्तर भारत के दूसरे राज्यों से भी लोग आएंगे।

रविवार को मुंबई में बैठक

शिवसेना की तरफ से पार्टी के कार्यकर्ता वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, देवरिया समेत अन्य जिलों में जाकर लोगों से अयोध्या आने की अपील कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से कह रहे हैं कि आपको रामभक्त के नाते अयोध्या आकर साथ ही शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे को नमन करना है। 

अयोध्या में डटी है 56 लोगों की टीम

उद्धव के दौरे को सफल बनाने के लिए शिवसेना की तरफ से 56 लोगों की टीम डटी हुई है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों और सांसदों व नेताओं का समावेश है। यह टीम अयोध्या आने वाले शिवसैनिकों की व्यवस्था सहित अन्य कामों को देख रही है। 

राष्ट्रीय पटल पर छाने की कोशिश

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राममंदिर के मुद्दे के जरिए राष्ट्रीय पटल पर छाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पार्टी अपनी सहयोगी भाजपा और उससे जुड़े संगठनों को ताकत दिखाने के प्रयास में है। उद्धव के दौरे को सफल बनाने के लिए उत्तर भारत के राज्यों से अधिक से अधिक लोगों को अयोध्या में जुटाने की कोशिश है। इसके लिए पार्टी ने 18 नवंबर को उत्तर भारत के राज्यों के संगठन प्रमुखों की मुंबई के शिवसेना भवन में बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

         

Created On :   16 Nov 2018 4:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story