- Home
- /
- रैंप पर उतरे दिव्यांग, बिखेरे जलवे
रैंप पर उतरे दिव्यांग, बिखेरे जलवे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मतिमंद बच्चों ने जैसे ही रैम्प वॉक किया, पूरा हॉल उनकी हौसला अफजाई के लिए तालियों से गूंज उठा। समरूपण (शिक्षा से समानता की ओर) "टैलेंट हंट पारितोषिक वितरण’ कार्यक्रम डॉ. प्रतिभा अश्विन मुदगल की अध्यक्षता में हाई लैंड ग्लोरी सेलिब्रेशन एंड इवेंट्स हॉल में सम्पन्न हुआ। प्रमुख अतिथि विजय सिंह परदेशी थे। समरूपण एवं एस. वी. के शिक्षण संस्था ने जागतिक महिला दिवस कार्यक्रम मनाया। संस्था के दिव्यांग बच्चों ने फैशन शो, श्री किसन मूक-बधिर निवासी शाला बच्चों ने ‘सेव वाटर" नाटिका तथा स्नेह आंगन मातृ सेवा संघ अपंग शाला के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायत्री वात्सल्या ने मतिमंद बच्चों की माताओं की तपस्या को सलाम करते हुए उन्हें पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समरूपण ने जागतिक 20 एनएमसी स्कूल एवं संस्थाओं के विद्यार्थिओं की प्रतिस्पर्धा लेकर पारितोषिक वितरण किया। समान्य ज्ञान, चित्रकला (स्वच्छ भारत), बिना गैस कुकिंग प्रतियोगिताएं ली गईं। समरूपण की संस्थापक मधु सिंघी, संस्कार निरूपण (टैलेंट हंट) की प्रकल्प संचालक सुधा अग्रवाल, प्रकल्प संयोजक सीमा डागा, समरूपण की संयोजक नीलिमा बावने, संगीता जैन, दीपाली मुंशी एवं सदस्यों ने मेहनत कर इस प्रतियोगिता को सफलता के अंजाम तक पहुंचाया। कार्यक्रम में एक हियरिंग एड सिस्टम और 3 केलिपर्स का नि:शुल्क वितरण किया गया।
गुनगुनाते पल में गीतों से व्यक्त किए मन के भाव
विदर्भ साहित्य सम्मेलन के उपक्रम उभरते सितारे के अंतर्गत "गुनगुनाते पल" कार्यक्रम में बाल कलाकारों और उनके माता-पिता ने अपने मन के अंदर छिपे भावों को गीत गाकर व्यक्त किए। बाल कलाकारों में वंशिका नाईक ने गिटार वादन किया। आर्यन डोंगरे, दिया चक्रवर्ती, तनिष गजभिये ने गीत गाए। सुशाली काले ने तबला, देवेंद्र शिवशंकर काले ने सिथेंसाइजर बजाया। किमिया नन्हई, निष्कर्ष पाहुजा, रितिका तिवारी, क्षितिज, अमृता सुबेदार, शीतल राऊत, कृतिका करमरकर ने गीत प्रस्तुत किए। अर्पिता सोनी, मनींद्र सरकार, बिथिका दास, इकबाल बेरा, शालिनी दुबे, गुणवंत पारसे, पुष्पा मानकर, नंदिनी, मीनाक्षी केसरवानी व शरद आटे ने सहभागिता की। तबले पर सुरेश हिवरारे, सिंथेसाइजर पर गणेश मड़ावी, ऑक्टोपैड पर मुकुंद करारे ने संगत की। संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया। सहसंयोजक मनोज तांबे व कृष्णा कपूर ने सहयोग किया।
Created On :   12 March 2019 2:02 PM IST