- Home
- /
- बैंक से कर्ज और सरकारी अनाज लेते...
बैंक से कर्ज और सरकारी अनाज लेते समय ग्रापं की एनओसी अनिवार्य करें

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती)। बैंक का कर्ज लेते समय तथा राशन दुकान से अनाज लेते समय लाभार्थियों को ग्राम पंचायत की एनआेसी अनिवार्य करने की मांग तहसील के खेड ग्राम की महिला सरपंच कल्याणी राजस ने राज्य के ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रीफ, अन्न आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल आैर जिले की पालकमंत्री एड. यशाेमति ठाकुर को सौंपे ज्ञापन में की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य की अनेक ग्राम पंचायतों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हैं। आय के साधन कम रहने के कारण जब तक ग्रापं आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हो जाती तब तक ग्राम विकास नहीं हो सकता। राज्य शासन ने ग्राम पंचायत निवासी दाखिला बंद कर दिया है। इस कारण शासन द्वारा यदि कोई लाभार्थी किसी बैंक से कर्ज आैर सरकारी राशन लेता हैं तब उसे ग्राम पंचायत की एनआेसी लेना अनिवार्य किया जाए। इसी तरह अन्य शासकीय योजनाआें के लिए भी यह शर्त लागू की जाए। इसी के साथ ग्राम पंचायतों में आय के साधन बढ़ाने की मांग भी सरपंच कल्याणी राजस ने की है।
Created On :   11 May 2022 11:54 AM IST