शिवसेना का भाजपा पर तीखा निशाना, कहा- साथ छोड़ने वाला हो जाता है राष्ट्रविरोधी

Who leave BJP becomes anti-national : Shiv Senas allegation
शिवसेना का भाजपा पर तीखा निशाना, कहा- साथ छोड़ने वाला हो जाता है राष्ट्रविरोधी
शिवसेना का भाजपा पर तीखा निशाना, कहा- साथ छोड़ने वाला हो जाता है राष्ट्रविरोधी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारका कोलकता में आयोजित विपक्षी नेताओं की रैली के बहाने शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विपक्षी नेताओं का भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बताना सही नहीं है। शिवसेना ने याद दिलाया है कि ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू जैसे कई नेता कभी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा भी रहे हैं। 

पार्टी के मुखपत्र सामने में छपी संपादकीय में कहा गया है कि ममता बनर्जी से हमारे (शिवसेना) के अच्छे संबंध हैं। वे चाहती कि शिवसेना भी विपक्षी दलों की रैली में शामिल हो, लेकिन ममता के मंच पर सेक्यूलरवादियों का जोर था और हम ढोंगी सेक्यूलरवादी नहीं हैं। हालांकि भाजपा के साथ भी रामविलास पासवान और रामदास आठवले जैसे नमूने हैं, जो रामंदिर निर्माण और समान नागरिक कानून का समर्थन नहीं करते, फिर भी ये आज भाजपा के साथ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने कहा कि कभी मायावती भी भाजपा के साथ थी। उस वक्त वे राष्ट्रविरोधी नहीं थी, लेकिन आज देश के दुश्मन हैं। नीतिश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ा तो वे देशविरोधी हो गए पर फिर साथ आए तो देशभक्त बन गए। प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की जुमलेबाजी से बाज आना चाहिए। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार देश की दुश्मन नहीं लेकिन उसे यह समझना चाहिए की वे ‘अमर’ भी नहीं हैं। 

Created On :   21 Jan 2019 1:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story