अमरावती की मंडी में 10 दिनों बाद शुरू हुआ थोक व्यापार

Wholesale trade started after 10 days in Amravati market
अमरावती की मंडी में 10 दिनों बाद शुरू हुआ थोक व्यापार
कर्फ्यू में ढील अमरावती की मंडी में 10 दिनों बाद शुरू हुआ थोक व्यापार

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  13 नवंबर के अमरावती शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कर्फ्यू लागू किया था। इस कारण शहर की सभी गतिविधियां पूरी तरह से थम गई थीं। धीरे-धीरे शहर में सामान्य होती स्थिति के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू में शिथिलता दी है। सोमवार को करीब 10 दिनों के अंतराल पर अमरावती कृषि मंडी में थोक व्यापार शुरू हुआ। इस समय मंडी में फल व सब्जियों के साथ अनाज का भी आगमन दिखाई दिया।

पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में अमरावती कृषि उपज मंडी में व्यापार शुरू करने की अनुमति दी गई थी। इसी अनुमति के आधार पर शुक्रवार की सुबह 5 बजे से मंडी में फलों, सब्जियों तथा अन्य फसलों का आगमन शुरू हुआ। पहले दिन मंडी में सोयाबीन के साथ ही अन्य फसलों की उपस्थिति दर्ज की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा अनाज व सब्जियों के आवागमन के लिए विशेष तौर पर यातायात की अनुमति भी दी गई है। 

 

Created On :   23 Nov 2021 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story