विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे का सवाल- सूखे पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री

Why Chief Minister is silent on drought - Munde
विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे का सवाल- सूखे पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री
विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे का सवाल- सूखे पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने सवाल किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रदेश में सूखे के मुद्दे पर चुप क्यों हैं। रविवार को मुंडे ने कहा कि मराठवाड़ा समेत पूरे राज्य में इस साल अभूतपूर्व और भीषण सूखे की स्थिति है। मुख्यमंत्री बीते 15 दिनों से मुंबई, बिल्डर और मेट्रो परियोजना जैसे मुद्दों पर बोल रहे हैं। लेकिन सूखे से जूझ रहे किसानों के बारे में मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला है। मुंडे ने कहा कि सरकार को तत्काल सूखा घोषित करके किसानों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीज और खाद के बढ़े दामों को कम किया जाना चाहिए। किसानों को बिजली बिल माफी और सख्ती से बिजली बिल वसूली रोकी जानी चाहिए। सूखा प्रभावित इलाकों में विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क और शिक्षा शुल्क माफ होना चाहिए। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज को खरीदने के लिए तत्काल खरीद केंद्र शुरू करना चाहिए। 

मुंडे ने कहा कि मराठवाड़ा में बरसात नहीं होने के कारण भीषण सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र में भी इसी तरह की स्थिति है। खेतों में फसलों पर कीड़ा लगने से नुकसान पहुंच रहा है। खेती के अलावा पीने के पानी और जानवरों के चारे की समस्या गंभीर बन गई है। 
 

Created On :   7 Oct 2018 2:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story