पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी ने ले ली पुलिसकर्मी की जान

Wife and daughter took life of policeman in family dispute
पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी ने ले ली पुलिसकर्मी की जान
दोनों गिरफ्तार पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी ने ले ली पुलिसकर्मी की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पारिवारिक कलह के चलते एक पुलिस कांस्टेबल की उसकी ही बेटी और पत्नी ने जान ले ली। वारदात ठाणे जिले के कल्याण इलाके में स्थित कोलसेवाडी में हुई। हत्या के बाद मां-बेटी घर में शव के साथ चार घंटे तक बंद रहीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  जिस पुलिसकर्मी की हत्या हुई उनका नाम प्रकाश बोरसे है। प्रकाश मुंबई के कुर्ला पुलिस स्टेशन में तैनात थे। वे पावशेनगर में पत्नी ज्योती के साथ रहते थे। बेटी भाग्यश्री की उन्होंने तीन साल पहले शादी कर दी थी लेकिन ससुराल वालों के साथ विवाद के चलते वह अक्सर बोरसे के घर ही रहती थी।

बोरसे इस बात से नाराज थे कि शादीशुदा बेटी ससुराल में अपने पति से साथ क्यों नहीं रहती। पुलिस के मुताबिक गुरूवार रात सात बजे के करीब बोरसे अपने घर पहुंचे तो पत्नी और बेटी के साथ उनका फिर इसी बात पर विवाद हुआ। विवाद आगे बढ़ा तो यह मारपीट में बदल गई। इससे नाराज भाग्यश्री ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे लोढे से सिर पर वार कर अपने पिता की जान ले ली। हमले में प्रकाश बोरसे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मां-बेटी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर करीब चार घंटे तक बैठी रहीं। घर में हुए विवाद और मारपीट की जानकारी पुलिस को मिली तो एक टीम बोसरे के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। खून से लथपथ बोरसे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोलसेवाडी पुलिस ने बोसरे की पत्नी और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   7 Jan 2022 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story