जहर के सेवन से पत्नी की मौत, गांव लौट रहे पति ने सडक़ हादसे में तोड़ा दम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दुखद घटना जहर के सेवन से पत्नी की मौत, गांव लौट रहे पति ने सडक़ हादसे में तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क  छिंदवाड़ा। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला की गुरुवार सुबह लगभग छह बजे मौत हो गई। मौत के बाद मृतका का पति दुपहिया से अपने गांव जा रहा था। तभी उसकी सडक़ हादसे मेें मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी का शव अस्पताल से लिए बिना ही अपने गांव लौट रहा था। इसके पीछे यह कहा जा रहा है कि पति रुपए लेने के लिए अपने घर लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। हालांकि अस्पताल में मृत महिला और दुर्घटना में मृतक के परिजनों ने अस्पताल में चुकाने के लिए रुपए लेने जाने जैसी बात पर चुप्पी साध रखी है।पुलिस ने बताया कि मोहखेड़ के ग्राम भोरतलाई निवासी २५ वर्षीय मिथलेश पति यशवंत पराडकर ने २२ नवम्बर को जहर का सेवन कर लिया था। पति 34 वर्षीय यशवंत पराडकर व परिजनों ने उसे जिला अस्पताल और इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह लगभग ६ बजे मिथलेश की मौत हो गई। मिथलेश की मौत के बाद पति यशवंत बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान नरसला के समीप उसकी बाइक एक अज्ञात वाहन से जा टकराई। हादसे में सिर पर आई चोट से यशवंत की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दंपती के छह और तीन साल के दो बेटे है।

 

पीएम में लेटलतीफी-

निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह दम तोड़ चुकी मिथलेश पराडकर का शव कागजी कार्रवाई की लेटलतीफी के चलते दोपहर लगभग दो बजे जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद देहात पुलिस ने पीएम की कार्रवाई शुरू की। शाम लगभग ६.३० बजे के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

दंपती का एक साथ किया अंतिम संस्कार-

मोहखेड़ के ग्राम भोरतलाई निवासी मृतका मिथलेश के पिता श्रीदेव देशमुख ने बताया कि देर शाम बेटी और दामाद का अंतिम संस्कार किया गया। दंपती की मौत से परिजन समेत पूरा गांव सदमे में है।

Created On :   25 Nov 2022 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story