- Home
- /
- पत्नी बीमार इसलिए अरुण गवली पैरोल...
पत्नी बीमार इसलिए अरुण गवली पैरोल पर हुए रिहा

By - Bhaskar Hindi |23 Jun 2022 7:05 AM IST
कोर्ट के आदेश पत्नी बीमार इसलिए अरुण गवली पैरोल पर हुए रिहा
डिजिटल डेस्क,नागपुर। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को पैरोल पर रिहा किया है। न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे और न्यायमूर्ति जी.ए.सानप की खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि गवली को नियमानुसार मिलने वाली पैरोल दी जाए। गौरतलब है कि गवली ने पत्नी के खराब स्वास्थ्य के चलते उसकी देखभाल के लिए पैरोल देने की प्रार्थना की। सबसे पहले उसने कारागृह अधीक्षक के पास आवेदन किया, जो खारिज कर दिया गया। इसके बाद विभागीय आयुक्त ने भी शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए पैरोल अर्जी खारिज की। इसके बाद गवली ने हाईकोर्ट की शरण ली। गवली के वकील मीर नगमान अली और राज्य सरकार का पक्ष सुनकर हाईकोर्ट ने उसे नियमानुसार पैरोल देने का आदेश जारी किया।
Created On :   23 Jun 2022 12:34 PM IST
Next Story