- Home
- /
- लूना को ट्रक ने उड़ाया पत्नी की...
लूना को ट्रक ने उड़ाया पत्नी की मौत, अन्य 2 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना इलाके में ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर लूना को उड़ा दिया। हादसे में लूना सवार पत्नी की मौत हो गई। पति और 2 वर्षीय नातिन घायल हो गए। घायल विलास पुंडलीकराव कन्नेवार (53), नातिन शिवांगी (2) और मृतका पत्नी इंदिरा विलास कन्नेवार (40) हैं। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
पीछे से मारी टक्कर : पुलिस के अनुसार बस्तरवारी, झाड़े चौक निवासी विलास कन्नेवार गत 29 सितंबर को दोपहर करीब 3.45 बजे लूना (एम.एच.-49-बी.जी.-0965) पर पत्नी इंदिरा और नातिन शिवांगी को लेकर जा रहे थे। कलमना इलाके में वसंता अॅटोमोबाइल शो-रूम के सामने कामठी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक (एम.एच.-31-डब्ल्यू.-4057) के आरोपी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर लूना को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विलास, इंदिरा और नातिन शिवांगी गंभीर घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्त्राव के चलते इंदिरा की मौत हो गई। विलास की शिकायत पर कलमना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304(अ) व सहधारा 134, 177 के तहत मामला दर्ज किया है।
फरार ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
Created On :   1 Oct 2021 4:36 PM IST