प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या- जुन्नारदेव के हनोतिया का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

wife killed her husband in chhindwara district police arrested three
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या- जुन्नारदेव के हनोतिया का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या- जुन्नारदेव के हनोतिया का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव के हनोतिया में प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य युवक को आरोपी बनाया है।
पुलिस ने बताया कि 20 नवम्बर को हनोतिया भाटा पहाड़ी में 32 वर्षीय नरेश पिता सुखलाल यादव का शव मिला था। मृतक के शरीर पर लाठियों की मार के निशान और रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

संदेह के आधार पर इतरेश इरपाची को थाने लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसके मृतक की पत्नी से प्रेम संंबंध थे। इसकी भनक नरेश को लग गई थी जिसके बाद इतरेश और प्रेमिका ने उसकी हत्या का षडय़ंत्र रचा। प्रेमिका और साथी दुर्गेश मर्सकोले ने नरेश पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत नहीं हुई तो उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

नौकर था प्रेमी इतरेश
हत्या का आरोपी इतरेश महिला के माता-पिता के घर नौकर था। पति नरेश यादव मजदूरी करने घर से बाहर रहता था। इस दौरान महिला और इतरेश के बीच प्रेमसंबंध बन गए। दोनेां का यह अवैध प्रेम संबंध ऐसा परवान चढ़ा कि  उन्होंने  महिला के पति नरेश यादव की हत्या की साजिश रच दी। मृतक घटना के दिन घर से अकेला निकला था जबकि हत्यारे पहले से ही घात लगाए थे जैसे ही इन्हें मौका मिला इन्होंने सुखलाल पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब लाठियों के बार से भी सुखलाल के प्राण नहीं निमले तो आरोपियों ने रस्सी का फंदा लगाकर उसे मौत की नींद सुला दिया और शव को नाले में फेंक दिया। संदेह के आधार पर इतरेश इरपाची को थाने लाया गया।

 

Created On :   23 Nov 2018 8:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story