पत्नी ने किया शक, तो सिर में घोंप दिया चाकू  

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पत्नी ने किया शक, तो सिर में घोंप दिया चाकू  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक महिला ने पति के चरित्र पर अंगुली उठाई, तो उसने गुस्से में उसके सिर में चाकू घोंप दिया। अजनी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  अजनी रेलवे क्वार्टर में रहने वाला  विक्की रोकड़े (35) रेलवे में चपरासी है। परिवार में पत्नी नयना रोकड़े (28) और एक बेटा है। रविवार को विक्की का अवकाश था। दोपहर 1 बजे वह बाहर जाने की तैयारी में था। नयना ने कहा-छुट्टी में एक दिन घर पर ही रहो और बेटे के साथ खेलो। दरअसल, नयना को शक था कि विक्की के किसी और महिला से अवैध संबंध है। इसके पहले बुधवार को एक महिला से वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए भी नयना ने विक्की को देख लिया था। नयना को लगा वह उसी महिला से मिलने जा रहा है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।

तैश में आकर विक्की ने सब्जी काटने का चाकू नयना के सिर में घोंप दिया और घर से भाग गया। आस-पड़ोस के लोग नयना को अस्पताल ले गए। मामले की पुलिस को सूचना दी। विक्की के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज िकया गया। देर रात को ही उसे िगरफ्तार भी कर लिया गया। अजनी थाने के निरीक्षक संतोष खांड़ेकर ने बताया कि विक्की कुख्यात बदमाश है। पूर्व में कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। मकोका के तहत भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है। बावजूद वह वर्तमान में रेलवे में कार्यरत है।  जांच जारी है। 

Created On :   30 Jun 2020 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story