पत्नी मोबाइल पर अधिक बात करती थी, गुस्साए पति ने गला रेतकर कर दी हत्या

Wife used to talk more on mobile, angry husband strangled her to death
पत्नी मोबाइल पर अधिक बात करती थी, गुस्साए पति ने गला रेतकर कर दी हत्या
पत्नी मोबाइल पर अधिक बात करती थी, गुस्साए पति ने गला रेतकर कर दी हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पत्नी फोन पर ज्यादा बात करती थी। यह पति को ठीक नहीं लगता था। इसके अलावा पत्नी की अन्य गतिविधियां भी उसे ठीक नहीं लगती थीं। इसलिए शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। सोमवार की शाम भी ऐसा ही हुआ। पत्नी किसी से फोन पर काफी देर तक बात करती रही। पति को यह नागवार गुजरी और उसने एतराज जताया। पत्नी ने झल्लाकर उल्टा जवाब दे दिया। यह बात पति सह न सका और  सो रही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रात में दो बार कोशिश
 श्रुति अपनी बेटी के साथ सोई हुई थी। सोमवार की रात करीब 2 बजे विलास जगा। वह रसोईघर से चाकू लेकर आया और मारने का प्रयास किया। पर वह सफल नहीं हो सका। मंगलवार की तड़के 4 बजे उसने चाकू से श्रुति का गला रेत दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उस्तरा लेकर आया और फिर से गला काटा। इतने में बेटी जाग गई। अपने पिता की करतूत देख वह चीखने लगी। नीचे के कमरे में सोए परिजन कमरे में आ गए। विलास शव के पास ही बैठा था। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विलास को गिरफ्तार कर लिया। 

विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट भी होती थी
हिवरीनगर निवासी विलास भुजाडे (36) की राशन दुकान है। उसकी कलमेश्वर निवासी श्रुति (28) के साथ 6 वर्ष पहले शादी हुई थी। इनकी 4 साल की बेटी माही भी  है। श्रुति की बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। शुरू से ही विलास पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पिछले कुछ दिनों से विलास दुकान पर आए एक युवक के साथ बात करने को लेकर भी पत्नी से विवाद करने लगा था। बात मारपीट तक पहुंच गई थी। विलास अपनी पत्नी के साथ घर में पहली मंजिल पर रहता था। उसी मंजिल पर उसके बड़े भाई राजेंद्र भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की शाम श्रुति फोन पर किसी से काफी देर तक बात करती रही। यह देख विलास को शंका हुई। उसने फिर विवाद किया। बार-बार इस तरह के विवाद से श्रुति भी तंग आ गई थी। वह भी विलास के एतराज जताने पर उसी तरह का जवाब दे दिया करती थी। इससे विलास खुद को अपमानित महसूस करता था। सोमवार रात में पति–पत्नी ने बेटी के साथ भोजन किया। उसके बाद वह सो गए। विलास के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।
 

Created On :   13 May 2020 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story