धान की फसल तबाह कर रहे जंगली सुअर, किसान परेशान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना धान की फसल तबाह कर रहे जंगली सुअर, किसान परेशान


डिजिटल डेस्क पन्ना। अतिवृष्टि की वजह से मूंग, उड़द और तिल की फसल चौपट होने की वजह से परेशान किसान अब धान की फसल पकने के समय जंगली सुअरों की वजह से परेशान हैं। परेशान किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़द, मूंग और तिल की फसल चौपट होने के बाद किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। किसी तरह दिन-रात की मेहनत कर धान की फसल तैयार की है जिसके पकने का समय आ गया है। ऐसे में जंगली सुअरों के झुंड रात के अंधेरे में खेतों में पहुंचकर धान की फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। खेतों में रात भर में गहरे गडढे खोद देते है और फसल को जमींजोद कर देते हैं। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करते हैं इसके बाद भी यह सुअर कब फसल चौपट कर जंगल की ओर लौट जाते हैं पता ही नहीं चलता। इस संबंध में राजस्व विभाग या वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पर उनके द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है और कई बार तो किसानों को इन अधिकारी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है।

Created On :   31 Oct 2022 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story