रेप पीड़िता को न्याय दिलाएंगे, फास्ट ट्रैक पर चलेगा मुकदमा

Will bring justice to the rape victim, the case will be on fast track
रेप पीड़िता को न्याय दिलाएंगे, फास्ट ट्रैक पर चलेगा मुकदमा
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा- रेप पीड़िता को न्याय दिलाएंगे, फास्ट ट्रैक पर चलेगा मुकदमा

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में महिला से दुर्ष्कम और उसके बाद हुई मौत के मामले को मानवता को शर्मसार करने  वाली घटना करार दिया है। मुख्यमंत्री ने साकीनाका दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक पर मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। मैंने राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटील और मुंबई के पुलिस आयुक्त आयुक्त हेमंत नागराले से बात की है। मैंने अफसरों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के आरोपियों को कठोर सजा दी जाएगी। इस मामले का मुकदमा फास्ट ट्रैक पर चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। 

Created On :   11 Sept 2021 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story