किसान समस्याओं के हल के लिए पकड़ा विरोधियों का साथ : शेट्टी

Will solve problems of farmers with support of opposition Shetty
किसान समस्याओं के हल के लिए पकड़ा विरोधियों का साथ : शेट्टी
किसान समस्याओं के हल के लिए पकड़ा विरोधियों का साथ : शेट्टी

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  किसान व अन्य मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने असंतोष जताते हुए एनडीए गठबंधन से बाहर हुए स्वाभिमान शेतकारी संगठन के सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि वह विपक्ष के साथ मिल कर किसान समस्याओं को उठाते रहें। वह इस मसले पर पिछले दिनों वे दिल्ली में कांग्रेस  नेताओं से भी मिले हैं। शेट्टी ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी का विरोध किया है। इस मामले को लेकर विपक्ष के साथ रहेंगे अन्यथा शेतकरी संगठन की ओर से किसानों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राकांपा उम्मीदवार मधुकर कुकड़े के समर्थन में प्रचार के लिए आए शेट्टी भंडारा रवाना होने से पहले स्थानीय पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। 

केंद्र सरकार को घेरेंगे विपक्षी दल 
शेट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए विपक्ष के अनेक दल एकत्र हो रहे हैं। विपक्ष में कांग्रेस समेत राकांपा अध्यक्ष  शरद पवार, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तृणमुल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बैनर्जी, अांध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक  शामिल हैं। किसानों के मसले पर इन नेताओं व विपक्ष की सभी पार्टियों को मिल कर मोदी सरकार के विरोध में आवाज उठानी चाहिए। विपक्षी दल एकत्र  होंगे, तो देश के सौ से अधिक किसान संगठन एकत्रित होकर मोदी सरकार का विरोध करेंगे। एक प्रश्न पर शेट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार आश्वासनों का पालन नहीं कर रही है। डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब कच्चे तेल का दाम आज के दाम से 10 गुना अधिक था, लेकिन पेट्राेल का भाव 60 रुपए प्रति लीटर से अधिक नहीं हुआ था। अब कच्चे तेल का दाम कम है, पर पेट्रोल का दाम बढ़ता ही जा रहा है। नागपुर में पेट्रोल का दाम 85.15 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यह दाम देश में सबसे अधिक है। 

Created On :   22 May 2018 6:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story