गूगल पर जल्द ही करेंगे कानूनी कार्रवाई

Will take legal action soon on Google
गूगल पर जल्द ही करेंगे कानूनी कार्रवाई
औरंगाबाद को संभाजी नगर लिखने का मामला गूगल पर जल्द ही करेंगे कानूनी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। औरंगाबाद शहर नामांतर विरोधी केंद्रीय संघर्ष समिति गठित करते हुए औरंगाबाद को संभाजी नगर लिखने के मामले में जल्द ही गूगल मैप के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। समिति की ओर से बताया गया कि राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने हाल ही में औरंगाबाद शहर के नामांतर का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार द्वारा फिलहाल मंजूरी न मिलने के बावजूद गूगल कंपनी ने अपने वेब पोर्टल पर औरंगाबाद शहर का नाम बदल दिया है। उसी तरह सोशल मीडिया पर एसटी महामंडल की बसों पर नामांतर किया गया बोर्ड पिछले दो दिन से वायरल हो रहा है। पिछले 34 साल से ऐतिहासिक औरंगाबाद शहर का नाम का उपयोग कर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां सियासी रोटियां सेंक रही हैं। इस पर लगाम कसने के लिए  औरंगाबाद शहर नामांतर विरोधी केंद्रीय संघर्ष समिति गठित की गई।  

औरंगाबाद काे संभाजी नगर नहीं बनने देंगे : डाॅ. पाटोदेकर :  नामांतर विषय को उठाकर मराठवाड़ा के विकास को पीछे करने में राजनेता सफल हुए हैं। लेकिन, सभी एक हुए तो विकास की प्रक्रिया चलाकर मराठवाड़ा के पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होने देंगे। यह बात जनता दल (सेक्युलर) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पीडी जोशी पाटोदेकर ने अध्यक्षीय भाषण में कही नामांतर विषय को उठाकर मराठवाड़ा के विकास को पीछे करने में राजनेता सफल हुए हैं लेकिन, सभी एक हुए तो विकास की प्रक्रिया चलाकर मराठवाड़ा के पिछड़ेपन को दूर किया जा सकता है। भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होने देंगे।  

 

Created On :   21 July 2022 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story