बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'बिहार की सड़कें अमेरिका जैसी बनाएंगे', प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन नितिन गडकरी ने किया बड़ा वादा

बिहार की सड़कें अमेरिका जैसी बनाएंगे, प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन नितिन गडकरी ने किया बड़ा वादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में मंगलवार (4 नवंबर) को प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सारण पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता से बड़े वादे किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बिहार की सड़कें अमेरिका जैसी बना देंगे। इसी के साथ उन्होंने सबसे अच्छा पुल बनाने का भी वादा किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं बिहार के राष्ट्रीय राजमार्गों को विश्व मानकों के अनुसार बनाने का वादा करता हूं, और वह दिन दूर नहीं जब मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका के बराबर बना दूंगा। यह मेरा वादा है। मैं सबसे अच्छे पुल बनाऊंगा। कोई बाधा नहीं है; कुछ भी हासिल किया जा सकता है। मैं आप पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं- यह आपका पैसा है। आप मालिक हैं, और हम सेवक हैं। हम ईमानदारी से आपकी सेवा करते हैं; इसीलिए आपने हमें चुना है।

कब होंगे बिहार में चुनाव?

आपको बता दें कि, इस साल कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। आखिरी दिन सभी दल खूब जोर लगा कर लोगों को रिझाने में जुटे हुए हैं। इसके बाद 14 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्तम का फैसला होगा यानि नतीजों का ऐलान होगा। अब देखना यह होगा कि बिहार की जनता इस बार किसको चुनती है?

Created On :   4 Nov 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story