Bankipur By-Election: बीजेपी और लालू के डर से ऊपर उठकर एक बेहतर व्यक्ति का करें चुनाव, पीके ने वोटर से कह दी बड़ी बात

बीजेपी और लालू के डर से ऊपर उठकर एक बेहतर व्यक्ति का करें चुनाव, पीके ने वोटर से कह दी बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर अपनी पार्टी को जिताने के लिए लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा वह बांकीपुर में बदलाव और भाजपा के अहंकार को तोड़ने के लिए वोट करें। बता दें, यह सीट भाजपा विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने और विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी।

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "चुनाव है तो स्वाभाविक है कि जिस क्षेत्र में आप चुनाव लड़ेंगे तो वहां घूमेंगे। अभी चुनाव है तो निश्चित तौर पर बांकपुर में घूमेंगे। लोगों से मिल रहे हैं और बता रहे हैं कि लालू के डर से बीजेपी और बीजेपी के डर से लालू को वोट देने की परिपाटी से ऊपर उठिए और एक बेहतर व्यक्ति का चुनाव करिए।"

पीके ने कहा, "लोग सिर्फ मेरे साथ घूमें नहीं, फोटो मत खिंचाएं, वोट के दिन जाकर सही तरीके से मतदान करें और 35 साल से यहां (बांकीपुर) जो बीजेपी का राज है और उसको अगर लोग बदलना चाहते हैं, सम्राट चौधरी के राज को बदलना चाह रहे हैं, बीजेपी के अहंकार को तोड़ना चाहते हैं, तो इस बार बदलाव के लिए वोट दें।"

बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर राम ने NDA के जीतने की बात कही है। बांकीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा, "हम यहां जीतेंगे, भारी मतों से जीतेंगे एनडीए के अलावा और कोई नहीं आएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीतेगी।" बांकीपुर विधानसभा पर उपचुनाव 30 जुलाई को होंगे और परिणाम 3 अगस्त को आएंगे।

Created On :   10 July 2026 3:04 AM IST

Tags

Next Story