Bengal Politics: राज्यसभा उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को लगा करारा झटका, टीएमसी के 3 पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन

राज्यसभा उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को लगा करारा झटका, टीएमसी के 3 पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन
24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव से पहले टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को करारा झटका लगा है। पार्टी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, कलकत्ता। 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव से पहले टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को करारा झटका लगा है। पार्टी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक आज यानि गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बंगाल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने तीनों को कोलकाता में सदस्यता दिलाई।

जून में छोड़ी थी टीएमसी

पं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी की हार के बाद तीनों नेताओं ने जून महीने में राज्यसभा और टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है।

वहीं, बीजेपी ज्वाइन करने के बाद शुखेंद शेखर राय ने कहा, 'शायद ही किसी भारतीय राज्य में 96-97 परसेंट वोटिंग हुई हो, जैसा कि हमारे प्रेसिडेंट ने इस चुनाव के बारे में कहा। ममता बनर्जी खत्म हो चुकी हैं; पार्टी खत्म हो चुकी है। इसलिए, इस पर और चर्चा करना बेकार है।'

शुखेंदु ने आगे कहा, 'दूसरे राज्यों में, सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां आमतौर पर विकास, तरक्की या खास एजेंडा लागू करने के लिए मिलकर केंद्र सरकार से संपर्क करती हैं। लेकिन, यहां हमने बंद, हड़ताल और जुलूस के जरिए केंद्र का विरोध दिखाने पर ध्यान दिया। इससे बंगाल की तीन पीढ़ियां बर्बाद हो गईं, जिनके पास मौके थे, वो राज्य छोड़कर भाग गए। जबकि भारत के ज्यादातर राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और रोडमैप को मानने के लिए आगे आए, हम चोरी में बिजी थे। हम लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रहे थे।'

इन तीनों नेताओं के इस्तीफे के बाद उनकी राज्यसभा सीटें खाली हो गईं थी, जिन पर 24 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। चुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई को नामांकन भराएंगे और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी।

Created On :   9 July 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story