Rohit Pawar: एक नाथ शिंदे के दफ्तर क्यों पहुंचे शरद पवार? मुलाकात के बाद मची हलचल पर रोहित पवार क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शरद पवार और एकनाथ शिंदे गुट के बीच हुई मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। शरद पवार के NDA में शामिल होने की अटकले चलने लगी थी। वह इसी बीच NCP (शरद पवार गुट) नेता रोहित पवार बयान सामने आया है उन्होंने कहा ऐसी कोई बात नहीं है। पवार जब भी जाते हैं एकनाथ शिंदे उनका स्वागत करते हैं। पवार को चलने में चलने में दिक्कत थी इसलिए वह एकनाथ शिंदे के दफ्तर गए थे। उद्धव ठाकरे की पार्टी (UBT) के नेता इसे राजनीति के एंगल देख रहे हैं जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।
मंदिर में चोरी होने से लोग भाजपा के खिलाफ जा रहे
क्या पार्टी के सांसद असंतुष्ट हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "विकास नहीं होने से असंतुष्ट होंगे ही। अयोध्या में जिस तरह से हुआ, हर एक मंदिर में ये चर्चा शुरू हो गई है। लोग बीजेपी और बीजेपी की विचारधारा जैसे पार्टी के खिलाफ जाने लगे हैं। इस स्थिति में हमारे सांसद और विधायक भाजपा या भाजपा के साथ वाले दूसरे पक्षों का सपोर्ट करेंगे, ऐसा तो हमको नहीं लगता।"
सावरकर के पुस्तक पर चर्चा होनी चाहिए
वीर सावरकर को भारत रत्न देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "जब आएगा (प्रस्ताव) तब हम बात करेंगे। लेकिन हम सरकार से एक विनती करेंगे। सावरकर जी ने जो भी पुस्तक लिखी हैं, उसमें क्या-क्या लिखा है, वो पूरा चर्चा में आना चाहिए। उनका गाय के बारे में क्या मत था, धर्म के बारे में क्या मत था, देश और महिलाओं के बार में क्या मत था, ये सारे विषयों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। जब चर्चा होगी तब लोगों को असलीयत का पता चलेगा। सावरकर जी की दो भूमिका है, एक सकारात्मक और एक नकारात्मक भी है. दोनों पहलू पर चर्चा होनी चाहिए।"
Created On :   11 July 2026 12:53 AM IST












