Jammu Kashmir: पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर जंतर-मंतर पर NC करेगी प्रदर्शन, समर्थन मांगने पर राजनीतिक दलों ने अलग-अलग राय रखी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी (NC) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने कहा वह 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मतर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों से राय मांगी है। अब्दुल्ला ने 52 नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजकर समर्थन मांगा हैं।
बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने शुक्रवार (10 जुलाई) को यह भी कहा कि पार्टी जंतर-मंतर पर सत्तारूढ़ दल के प्रस्तावित राज्य के विरोध में शामिल नहीं होगी। उन्होंने इसे महज 'दिखावा' और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या BJP दिल्ली में एनसी के नेतृत्व वाले राज्य आंदोलन में शामिल होगी, शर्मा ने इस संभावना से इनकार करते हुए कहा, ''पार्टी चोरों, धोखेबाजों और हत्यारों के साथ खड़ी नहीं होगी।''
वहीं, एपीएनआई (APNI) पार्टी ने कहा है कि राज्य को राज्य का दर्जा दिलाने के बहाने ये लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा वह सोमवार को इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व से बातचीत करने के बाद बताएंगी।
विपक्षी पार्टी के नेता शर्मा ने आगे कहा, "हमारे पार्टी प्रमुख हुर्रियत और अन्य देशद्रोहियों के साथ नहीं बैठ सकते, जो देशद्रोह का दावा कर रहे थे और कश्मीर में युवाओं को मरवा रहे थे. हम उन लोगों से हाथ नहीं मिला सकते, जिनके हाथ खून से सने हुए हैं।" आगे उन्होंने कहा जब भाजपा की राज्य में सरकार बनेगी वहीं पूर्ण राज्य का दिलाएगी। भारत की संसद की माध्यम से राज्य को दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा न कि विरोध प्रदर्शन करके।
Created On :   11 July 2026 2:36 AM IST












