Bankipur By Election 2026: बांकीपुर सीट पर BJP ने फिर चौंकाया, अभिषेक कुमार सिन्हा की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

बांकीपुर सीट पर BJP ने फिर चौंकाया, अभिषेक कुमार सिन्हा की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बिहार की बांकीपुर उपचुनाव से बीजेपी ने फिर से चौंका दिया है। बीजेपी ने शुक्रवार को बांकीपुर उपचुनाव सीट के लिए लिस्ट जारी की थी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर उपचुनाव से बीजेपी ने फिर से चौंका दिया है। बीजेपी ने शुक्रवार को बांकीपुर उपचुनाव सीट के लिए लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा पर भरोसा जताया है। इससे पहले बांकीपुर विधानसभा से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कल ही अपना नामांकन किया था। उनके इस फैसले के बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव लड़ने से क्यों किया इनकार?

अभिषेक कुमार सिन्हा ने चुनाव न लड़ने की वजह अभी नहीं बताई है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को इस बारे में पत्र लिख कर जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेगे और पार्टी कार्यकता के रूप में काम करते रहेंगे।

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?

नीरज कुमार सिन्हा 32 साल के हैं और उन्होंने BA तक की पढ़ाई की है। साल 2006 में उन्होंने BJP ज्वाइन की और बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जैसे पदों पर रहें। BJP के इस फैसले के बाद बांकीपुर उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

Created On :   10 July 2026 8:01 PM IST

Tags

Next Story