Maharashtra Politics: न हमें मिला न हमने कोई प्रस्ताव रखा, कांग्रेस-NCP के विलय की खबरों को सुप्रिया सुले ने किया खारिज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने शरद पवार की पार्टी (NCP) का कांग्रेस में विलय को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है। उन्होंने कहा दोनों के बीच इस तरह की कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है। दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं।
सुप्रिया सुले ने पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा एनसीपी (एसपी) किसी भी विलय की बातचीत में शामिल नहीं है। न तो हमें कांग्रेस की ओर से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हमने विलय को लेकर उन्हें कोई प्रस्ताव दिया है।
मैं दिल्ली जाती हूं तो प्रियंका से जरूर मिलती हूं
उन्होंने कहा, ''जब भी मैं दिल्ली आती हूं, (कांग्रेस सांसद) प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगती हूं और हम महाराष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक घटनाक्रमों पर बातचीत करते हैं। महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भी नियमित रूप से चर्चा करती हूं। कई संयुक्त संसदीय समितियों में हम (राकांपा (शप) और कांग्रेस) साथ मिलकर काम कर रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर अक्सर अपना रुख मिलकर तय करते हैं। मैं राहुल गांधी से भी सलाह-मशविरा करती हूं और महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती हूं।''
हम साथ में हैं आगे भी रहेंगे- कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले महीने मुंबई में उनकी बेटी रेवती के विवाह समारोह में शामिल हुए थे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा सहयोगी दल के रूप में NCP (एसपी) और कांग्रेस पहले भी साथ थे, आज भी साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।
Created On :   11 July 2026 12:16 AM IST












