नागपुर में हवा का रुख बदला, गिरा रात का तापमान

Wind changed, night temperature dropped
नागपुर में हवा का रुख बदला, गिरा रात का तापमान
मौसम नागपुर में हवा का रुख बदला, गिरा रात का तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हवा का रुख बदलते ही रात का तापमान नीचे आने लगा है। पिछले चार दिन से न्यूनतम तापमान लगातार नीचे आ रहा है। न्यूनतम तापमान गिरने से रात को ठंडी का एहसास होने लगा है। मौसम खुलने व हवा की दिशा बदलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। चार दिन में न्यूनतम तापमान में पौने चार डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार काे आसमान खुला रहेगा। हवा की गति भी बढ़ेगी, इस कारण ठंडी का असर दिखेगा।  

तमिलनाडु में कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार, अब उत्तर से हवा बहना शुरू हो गया है। उत्तरी हवा ठंडी होती है। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। इस बीच, तमिलनाडु में कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। 
 

Created On :   27 Nov 2021 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story