फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

With the help of a Facebook lover, the woman killed her husband
फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, महिला और प्रेमी गिरफ्तार
फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक प्रेमी की मदद से महिला ने पति की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की हर संभव कोशिश भी की है, लेकिन पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर प्रकरण का पर्दाफाश कर बुधवार की दोपहर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। यशोधरा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आत्महत्या दर्शाने की कोशिश
बुधवार को सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को नामदेव नगर में उद्यान के सामने स्थित मैदान में शेखर रमेश पौनिकर (28) का शव खून से सनी हालत में दिखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष दी। प्रकरण की गंभीरता से आला पुलिस अधिकारी सह दल-बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के कुछ ही अंतराल पर शेखर का निवासस्थान है। इस कारण लोगों ने शव की पहचान शेखर के रूप में की। इसके तत्काल बाद शेखर की पत्नी रश्मि को इसकी सूचना दे दी गई। शुरुआती दौर में शेखर की मौत को आत्महत्या ही मानकर चल रही थी, लेकिन सिर पत्थर से कुचलने के कारण पुलिस को संदेह हुआ। लिहाजा पुलिस ने कई बार रश्मि से घटना के बारे में पूछताछ की। आखिरकार दिन भर चली पूछताछ के बाद रश्मि ने सनसनीखेज पति की हत्या का राज खोल दिया। 

परिवार से बगावत कर की थी शादी
शेखर, महल में किसी कपड़े की दुकान में काम करता था। करीब छह वर्ष पहले उसने रश्मि से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के लिए दोनों के परिजन राजी नहीं थे। लिहाजा दोनों ने परिवार वालों से बगावत कर अपना घर बसाया। शेखर की आमदनी कम होने से शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों में कलह होने लगी। शेखर और रश्मि का तीन वर्षीय पुत्र है। रश्मि ने शेखर से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। वह रश्मि को छोड़ना नहीं चाहता था।

छह महीने पहले बना फेसबुक फ्रेंड
करीब छह महीने पहले म्हाडा क्वार्टर निवासी प्रज्वल भैसारे (21) नामक विद्यार्थी, रश्मि के जीवन में आया। पहले िमत्रता और बाद में प्रेम संबंध दोनों में स्थापित हुए। रश्मि, शेखर से छुटकारा पाकर प्रज्वल के साथ अब अपना नया घर बसाना चाहती थी। उसने प्रज्वल को शेखर के बारे में बताया था। लिहाजा शेखर से छुटकारा पाने के लिए प्रज्वल और रश्मि ने उसे खत्म करने की योजना बनाई। 

मृत्यु के बाद काटी हाथ की नस 
बुधवार रात शेखर तय समय पर घर गया। नशे में होने से हमेशा की तरह भोजन कर सो गया। तय योजना के तहत शेखर के सोने के बाद रश्मि ने प्रज्वल को भीतर बुलाया। बाद में दोनों ने नींद में ही शेखर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद प्रज्वल की मोटरसाइकिल से शव नामदेव नगर में उद्यान के पास ले गए और मैदान में शव फेंक दिया। शव की पहचान न हो इसके लिए पत्थर से उसका चेहरा बिगाड़ दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शेखर की मौत होने के बाद उसके एक हाथ की नस भी काट दी। शव देखकर पहली नजर में ही पुलिस को यह हत्या का मामला लगा। गले पर रस्सी के निशान थे, चेहरा भी पत्थर से कुचल दिया गया था और हाथ की नस भी कटी थी। लिहाजा पुलिस ने चार घंटे के भीतर हत्या का पर्दाफाश कर प्रज्वल और रश्मि को िगरफ्तार कर लिया, जांच जारी है। 
 

Created On :   10 Jan 2019 12:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story