किराना दुकानों में वाइन बिक्री करने का फैसला वापस लें

withdraw the decision to sell wine in grocery stores
किराना दुकानों में वाइन बिक्री करने का फैसला वापस लें
 महिला किसान मोर्चा ने उठाई आवाज किराना दुकानों में वाइन बिक्री करने का फैसला वापस लें

डिजिटल डेस्क, मोर्शी। किराना दुकानों में वाइन बिक्री का फैसला राज्य सरकार ने तत्काल वापस लेने की मुख्य मांग को लेकर मोर्शी के जयस्तंभ चौक में भव्य आक्रोश मोर्चा और रास्ता रोको आंदोलन किया गया।   महाराष्ट्र प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य कमलसिंह चितोड़िया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष निवेदिता चौधरी के नेतृत्व में किए गए रास्ता राेको आंदाेलन से यातायात बाधित हुआ। 
आंदोलन दौरान कुछ समय के लिए तनाव का वातावरण निर्माण हुआ था। इसलिए आंदोलन स्थल पर अतिरिक्त पुलिस दल तैनात किया गया। जयस्तंभ चौक से वरुड़, चांदुर बाजार, अमरावती व मोर्शी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग जोड़ा गया है। यहां पर आंदोलनकारियों ने रास्ता रोकने से यातायात बाधित हुआ। आंदाेलन दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। लगभग आधे घंटे तक शुरू आंदोलन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहंुचे।  परंतु उपविभागीय अधिकारी नितीन हिंगोले अनुपस्थित रहने से नायब तहसीलदार विट्ठल वंजारी को ज्ञापन दिया गया। 

 

Created On :   16 Feb 2022 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story