- Home
- /
- जर्जर मकान ढहने से मलबे के नीचे दबी...
जर्जर मकान ढहने से मलबे के नीचे दबी महिला की मौत, 4 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर । रामटेक पंचायत समिति अंतर्गत मनसर ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रभाग-2 में एक कच्चा जर्जर मकान ढहने से महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। परिवार के 4 अन्य सदस्य घायल हो गए।
लापरवाही का खामियाजा जान देकर चुकाना पड़ा
ग्राम पंचायत मनसर ने यदि जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा को घरकुल के लिए इस महिला का प्रस्ताव भेजकर फॉलोअप लिया होता, तो इस महिला का घरकुल मंजूर हो सकता था, लेकिन ग्राम पंचयात सोती रही और इसका खामियाजा महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। हादसे के बाद लोगों में ग्राम पंचायत मनसर के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है।
पंचायत ने घरकुल की सूची से नाम हटा दिया
मृतक महिला का नाम ललिता गणेश चिंचुलकर (47) है। उसका मकान काफी जर्जर हो गया था कि, जो कभी भी गिर सकता था। उसने अनेकों बार ग्राम पंचायत में घरकुल के लिए गुहार लगाई थी। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत मनसर को थी। बावजूद ग्राम पंचायत ने उसका नाम सूची से हटाकर इस मामले को टाल दिया था।
रिश्तेदारों को बांटे जा रहे घरकुल
गरीब, जरूरतमंद लोगों को घरकुल मिलने के बजाय पदाधिकारी अपने रिश्तेदारों को घरकुल बांटे जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के पदाधिकारी के रिश्तेदार का प्रभाग-5 और दूसरा प्रभाग-1 का घरकुल मंजूर होकर निर्माणकार्य करना अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
Created On :   13 July 2021 2:58 PM IST