- Home
- /
- महिला ने की धोखाधड़ी, एक संपत्ति 2...
महिला ने की धोखाधड़ी, एक संपत्ति 2 लोगों को बेची

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सक्करदरा थाने में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोप है कि, महिला ने एक संपत्ति दो लोगों को बेच दी। आरोपी स्वाति सुधिचंद्र चैटर्जी, धंतोली निवासी है। पीड़ित राजेश यादव (50), चंदन नगर निवासी है। 23 मार्च 2018 को स्वाति ने खुद का मकान बेचने का सौदा राजेश के साथ किया था। सौदा पक्का होने के बाद राजेश ने स्वाति को 19 लाख रुपए दिए। बावजूद स्वाति ने वही मकान किसी और व्यक्ति को बेच दिया। घटना उजागर होने पर मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल के बाद धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर शुक्रवार को स्वाति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
नाबालिग की मदद से चोरी, आरोपी गिरफ्तार
प्रताप नगर थानांतर्गत एक मकान में हुई चोरी का पर्दाफाश हुआ। चोरी की घटना को आरोपी ने नाबालिग साथी की मदद से अंजाम दिया। आरोपी सिद्धांत योगेश मनवर (18), सुभाष नगर निवासी है।
चुराए थे हीरे जड़ित आभूषण
आरोपी गुरुवार की रात संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए अपराध शाखा यूनिट क्र.-1 के हाथ लगा। तलाशी में उसके पास लेडीज पर्स मिला, जिसमें हीरे जड़ित आभूषण थे। पूछताछ में सिद्धांत ने अपने नाबालिग साथी की मदद से प्रताप नगर थाना क्षेत्र के स्वावलंबी नगर निवासी अदिति आनंद गोड़बोले (34) के घर में चोरी की बात स्वीकारी। कुल 1 लाख 70 हजार रुपए का माल उसके कब्जे से जब्त किया गया है। आरोपी शातिर चोर है। पूछताछ में और भी प्रकरणों का खुलासा होने की संभावना है।
Created On :   22 May 2021 5:01 PM IST