- Home
- /
- फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी,...
फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, जानिए नागपुर शहर की घटनाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानकापुर थानांतर्गत फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अज्ञात है। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। झिंगाबाई टाकली स्थित डोले ले-आउट निवासी कल्पना दिलीप अहिरराव (45) ने शुक्रवार को दोपहर किसी कारण के चलते फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। कल्पना की पुत्री वैष्णवी की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
महिला के दोपहिया वाहन को आग लगाकर फूंका
जरीपटका थानांतर्गत रविवार को तड़के किसी ने महिला के दोपहिया वाहन में आग लगा दी। घटना को रंजिश अथवा शरारती तत्वों द्वारा अंजाम देने की आशंका है। प्रकरण दर्ज किया गया है। इंदौरा चौक निवासी रश्मिता निकोसे (35) ने हमेशा की तरह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपना वाहन (एम.एच.-49-बी.ए.-4303 घर के सामने पार्क कर रखा था। वाहन को किसी ने तड़के 3.30 बजे के करीब आग लगा दी। वाहन बुरी तरह जल गया है। रश्मिता को 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। प्रकरण दर्ज किया है।
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला , घटनास्थल पर दम तोड़ा
कोराड़ी थानांतर्गत भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित भाग गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतक जूना फुटाला बस्ती निवासी विनोद हरि चवरे (49) था। शनिवार को वह किसी काम से कोराडी गया था। महादुला टी-प्वाइंट से कारेमारे चौक के तरफ जाते समय ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर विनोद की मोटरसाइकिल (एम.एच.-49-ए.सी.-5797) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विनोद ने जगह पर ही दम तोड़ दिया। मोटरसाकिइल पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था, हालांकि वह फादर होने की भी बात बताई जा रही है। विनोद की पत्नी वंदना की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Created On :   19 April 2021 4:16 PM IST