- Home
- /
- चलती गाड़ी से गड्ढे में गिरी महिला...
चलती गाड़ी से गड्ढे में गिरी महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती । खस्ता सड़कें मौत की वजह बनते रहे हैं। लेकिन शहर के मुख्य मार्ग गर्ल्स हाईस्कूल सड़क पर बसे गड्ढों के चलते कुछ दिन पहले महिला गाड़ी से नीचे गिर पड़ी थी। सिर पर गहरी चोट होने से महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कठोरा मार्ग निवासी उषा तायडे बुधवार 21 सितंबर को गलर्स हाईस्कूल मार्ग से जा रही थी। किंतु सड़क के बीचोंबीच एक विशाल गड्ढा रहने से गाड़ी इस गड्ढे से जैसी ही गुजरी उषा तायडे का संतुलन बिगड़ा औरा वह नीचे गिरी। सिर पर गहरी चोट आने से उसे महिला को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया था। तभी से महिला की हालत नाजुक बताई जा रही थी। परंतु सोमवार की सुबह उस महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह मामला सामने आते ही शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हुए और जिलाधीश कार्यालय पर दस्तक दी। मुख्य मार्ग पर बसें सभी गड्ढों को बुझाने के लिए ज्ञापन सौंपा। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Created On :   20 Sept 2022 2:11 PM IST