- Home
- /
- जहरीले जीव के काटने से महिला की मौत
जहरीले जीव के काटने से महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |6 Nov 2022 9:51 AM IST
गोंदिया जहरीले जीव के काटने से महिला की मौत
डिजिटल डेस्क, गोंदिया । आमगांव पुलिस थानांतर्गत आनेवाले ग्राम धामनगांव निवासी ललिता फुलीचंद आगाशे (40) यह अपने खेत में कटे हुए धान के गठ्ठे बांध रही थी, इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसके बांये हाथ की उंगली में काट लिया। उसे उपचार के लिए तत्काल आमगांव के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना 4 नवंबर को घटित हुई। फरियादी के पति की शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट पर आमगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पहले ही किसान प्राकृतिक आपदा से परेशान हैं। उस पर संकटों का दौर है कि खत्म ही नहीं हो रहा है।
Created On :   6 Nov 2022 3:20 PM IST
Next Story