महिला ने एयरगन से किया फायर , संपत्ति विवाद के चलते घटना

Woman fires airgun, incident due to property dispute
महिला ने एयरगन से किया फायर , संपत्ति विवाद के चलते घटना
महिला ने एयरगन से किया फायर , संपत्ति विवाद के चलते घटना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संपत्ति विवाद के चलते महिला ने बुधवार की रात एयर गन से फायर किया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घटित प्रकरण से हड़कंप मचा रहा। घटना का पता चलते ही कोराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था।  शिरीन नामक महिला का प्लॉट को लेकर अब्दुल रज्जाक नामक व्यक्ति से गत कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार की रात भी उनमें विवाद हुआ। इस बीच शिरीन ने घर से एयर गन लाई और अब्दुल पर फायर किया। सुदैव से अब्दुल बाल-बाल बच गया। गोली चलते की आवाज से परिसर गूंज उठा। इस बीच किसी ने घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलते ही कोराड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच जारी है। 

लूटपाट के 2 आरोपी पकड़ाए
निमखेड़ा परिसर में खेमराज दयाराम किरणापुरे(47) से मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीनकर फरार आरोपियों को अरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निमखेड़ा निवासी खेमराज किरणापुरे सोमवार की रात करीब 9.30 बजे के दौरान बाइक क्रमांक एमएच-40,यू-2327 से अपने घर लौट रहा था। इस बीच रेवराल निवासी आरोपी येशुप्रसाद दत्तात्रय पांढरे (26) व विनोद केशवराव येवतकर (26) वकीलपेठ, नागपुर निवासी ने खेमराज को रोका और मारपीट करते हुए उसकी बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। 

Created On :   4 March 2021 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story